जी हाँ, आप कोरोना से लडने में मदद कर सकते है

लॉक डाऊन हुये आज 4 दिन हो गये। कोरोना वायरस से पूरा विश्व लड़ रहा है। मैं जब सुबह उठा तो एसी और पंखा चल रहा था। मैंने उन्हें बन्द कर नहाने चला गया। मजे की बात थी कि लॉउड स्पीकर से एलान हो रहा था कि जो लोग बाहर से काम करने आये है उन्हें अपने गांव/शहर आज दिनांक 28-03-2020 को भिजवा दिया जायेगा सुनकर अच्छा लगा। पूजा कर टीवी ऑन किया तो न्यूज चल रही थी उसमें बताया कि कोरोना वायरस से पीडितों की संख्या बहुत तेजी से बडती चली जा रही है। न्यूज सुनते हुए मोबाईल का नेट पेक ऑन किया और Good Moring के रिलेटेड मैसेज अपने चाहने वालों को फारवर्ड करता रहा।दूध वाले की आवज सुन कर मैंने ट्रे में दूध लिया। वॉव, अब 9 बजने ही वाले थे मैं अपने पूरे परिवार के साथ ‘‘रामायण’’ को डीडी नेशनल चैनल पर देखा और डीडी भारती पर 12 बजे महाभारत का प्रसारण देख मन में अपार हर्ष हुआ। सच अपने पुराने दिन याद आ गये। कुछ समय बाद दूसरी चाय और नाश्ता कर मैं फिल्म देखने के लिए टीवी चैनल बदल लिया। माँ ने मेरे और पापा जी के लिए खाना बनाया हमने खा लिया और माँ ने अपने व भाईयों के लिए फलाहार बनाकर सेवन किया।
पुलिस की गाडी से निर्देश दिया जा रहा है कि आप अपने घरों में रहे बाहर न निकलें। कुछ देर बाद सब्जी वाला आया और सब्जी बेच कर चला गया। मेरे घर के सामने वाले घर में ‘‘भारत गैस’’ की टंकी भी आ गयी थी।

बात यह है कि हम हमारे देश के राजा ने हमसे घर में रहने की अपील की है और कहा है कि किसी भी जरूरत के सामान कि कमी नहीं होने दी जायेगी। फिर कुछ लोग क्यों रोड पर निकल आये। हमारी जरूरतों का सामान घर बैठकर मिल रहा है जैसे पानी, लाईट, फोन के लिए इंटरनेट।(यदि आपके फोन या सेट टॉप बाक्स का रिचार्ज खत्म हो गया हो तो आप Pay Tm, Phone Pay, SBI Yono, UPI BHIM और भी तरीको से रिर्चाज कर सकते हो।) आपको दूध, सब्जी, किराने को सामान तथा गैस की टंकी सरकार आपको घर बैठकर उपलब्ध करवा रही है, आप तक न्यूज पहुंचा रही है टी.वी. सीरियल और मनोरंज के लिए Program चलाये जा रहे है। जो लोग बे सहारा है उनके लिए सरकार, समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भोजन के पैकट दिये ज रहे है। फिर क्यू कुछ लोग बाहर जा कर अपनी और अपनों की जिन्दगी कोरोनो वारयस के लिए कुरबान करना चाहते है। ये समाज के दुश्मन है।

एक ही अपील है घर में रहे सेफ रहे ओर परिवार, समाज को भी सेफ रखे। यदि आप मेरी इस बात से सहमत है तो धन्यवाद दे उन सभी लोगों को जो आपके लिए ये सारी सुविधाएं जुटा रही है फिर आप उन्हे जानते हो या नहीं।

आप सभी से निवेदन है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सहयोग घर में रहकर कोरोना वाईरस से बच कर करे और भारत देश को जीताये। और इसे अधिक से अधिक शेयर करे। आप अपने विचार हमसे और देश के हित में (www.softwareabhi.com) पर कमेंट कर अवश्व बतायें।
धन्यवाद
अभिषेक मिश्रा ‘अभि’
भारत सरकार का सराहनीय प्रयास व इस में आपका सहयोग सोने पर सुहागा।
ReplyDeleteधन्यवाद भाई
ReplyDeleteGood job
ReplyDeleteJi ha carona se ladne me help Kar sakte hain
ReplyDeleteThanks dear
ReplyDeleteThanks Ma'am
ReplyDeleteNice try sir....
ReplyDeletekeep it up and motivate others..
Thanks ma'am
ReplyDeleteWell done Sir. Its really an appreciable work.
ReplyDeleteधन्यवाद
ReplyDeleteExcellent work..
ReplyDeletePure thinking thrives in a pure heart
Excellent work...
ReplyDeletePure thinking thrives in a pure heart
Thanks ma'am
ReplyDeleteआज ना समझा कोरॉन्ना को तो हम सबको पड़ेगा रोना । भाई तेरी इस पोस्ट के लिए इतना ही कह सकता हूं। बाकी तो गधे ठुकेंगा इंडिया तो घर में रुकेगा इंडिया
ReplyDeleteThanks Bhai
ReplyDelete